गोरखपुर में गुरुवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर जगदीशपुर के पास एक बस में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। बस पंचर होने की वजह से सड़क पर ही खड़ी थी। इस हादसे में 6 यात्रियों की ही मौत हो गई। जबकि, करीब 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को 5 एंबुलेंस से जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत बेहद नाजुक है। सूचना पर SP सिटी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज के डॉक्टरों को भी अलर्ट कर दिया, जिसके बाद डॉक्टर भी पहुंच गए।
खड़ी बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर… 6 की मौत, 25 से ज्यादा घायल…
Previous Articleधनतेरस पर वाहन की पूजा करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान…
Related Posts
Add A Comment


















