रायपुर। 31 अक्टूबर से निरंतर मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप अभियान के अंतर्गत शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में प्राचार्य श्रीमती पुष्पा किस्पोट्टा के संरक्षण, नोडल अधिकारी हिमांशु भारतीय के मार्गदर्शन में डॉ श्रीमती लता मिश्रा के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित विभिन्न गतिविधियां चलाई जा रही है। इसी कड़ी में 9 नवंबर को बीएड एवम एमएड एंबेसडर स्मृति दुबे एवं छात्राध्यापकों द्वारा मानव श्रृंखला स्वीप, 100 प्रतिशत मतदान, घूमते तीर के निशान, शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। इससे पूर्व दिवसों में भी जागरूकता रैली, मतदान शपथ, बाइक रैली, नुक्कड़ नाटक सहित समूह गीत एवम विभिन्न गतिविधियों से शत प्रतिशत मतदान हेतु संकल्प लिया गया। जिसमें भावना चौहान, योगेश्वरी महादिक, आलोक शुक्ला, मंजूषा तिवारी, श्वेता सिंह, शांतनु विश्वाश, सतीश तिवारी, डी. एन. पाणिग्रही समेत समस्त अकादमिक सदस्य शामिल रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31