रायपुर । छत्तीसगढ़ में अब ठिठुरन और बढ़ने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ गुजर गया है और उत्तर से ठंडी हवाओं का आना शुरू हो गया है। इसके प्रभाव से अब न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।आने वाले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ठिठुरन अब और बढ़ने वाली है।शनिवार को प्रदेश भर में डूमरबहार सबसे ठंडा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से अब ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही आउटर में ठंड ज्यादा बढ़ने लगी है। रात के सात ही सुबह सुबह ठंड का असर ज्यादा हैै। दुर्ग और जगदलपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा और रायपुर में न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री रहा,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट ही आएगी और ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि रविवार 12 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाएगा और उत्तर से ठंडी हवाएं शुरू हो जाएंगी।मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठंड बढ़ेगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031