पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मुंगेली में विजय संकल्प महारैली को संबोधित किया। मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत जय जोहार से की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पस्त, अस्त है। राज्य में कुशासन है। मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव में मतदान से साफ है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वे बोले मैं मुंगेली में विजय संकल्प महारैली को संबोधित कर रहा हूं। मोदी बोले यह चलाचली की बेला है। अब कांग्रेस सरकार कुछ दिन का ही खेला है।
आने वाली देव दीपावली छत्तीसगढ़ के लिए नया आनंद लेकर आएगी। जिस कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूटा है वह कांग्रेस देव दीपावली पर कहीं नजर नहीं आएगी। मोदी ने महादेव एप घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें राज्य के प्रमुख कांग्रेस नेताओं के करीबी भी हैं। सरकार को इसका जवाब देना चाहिये। इसी के साथ पीएससी चयन में भी घोटाला हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रथम चरण में भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करने के लिए मैं छत्तीसगढ़ की जनता को हृदय से धन्यवाद देता हूं। आज मैं विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की महिलाओं और युवाओं का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मैं उनके फैसले को, भाजपा के प्रति उनके विश्वास को, भाजपा के प्रति उनके लगाव को आदरपूर्ण नमन करना चाहता हूं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031