यूपी के मुजफ्फरनगर में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. यहा नेशनल हाईवे 58 पर एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई, जिसमें कार में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कार से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
जानकारी के अनुसार, कार पूरी स्पीड से दिल्ली से हरिद्वार जा रही थी, तभी ड्राइवर का कार से संतुलन हट गया और गाड़ी ट्रक से जा टकराई. हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को ट्रक के नीचे से निकलवाया और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई है. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
BREAKING NEWS नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा… ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 लोगों की दर्दनाक मौत…
Related Posts
Add A Comment



















