पूर्वी मध्यप्रदेश को झारखंड से जोडऩे वाले नेशनल हाइवे पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला. सड़क पर एक तरफ लकड़ी के सहारे खड़े अधपलटे ट्रक के चलते आसपास से गुजर रहे वाहनों के ऊपर दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है.
आजतक.इन की खबर के अनुसार, दरअसल, मध्यप्रदेश के कटनी से झारखंड के चांडिल को जोडऩे वाला 732 किलोमीटर लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग हृ॥ 43 शहडोल से होकर गुजरता है. इसी हाइवे पर शहडोल बायपास में यह ट्रक पिछले तीन दिन से इसी तरह खड़ा हुआ है.


लकड़ी लेकर यह ट्रक शहडोल से बुढ़ार की ओर जा रहा था तभी ट्रक एक तरफ झुकने लगा. चालक और परिचालक ने किसी तरह उसे लकड़ी के सहारे टिका दिया. लेकिन पिछले तीन दिन से यह ट्रक इसी तरह लकड़ी के सहारे आधा पलटा हुआ खड़ा हुआ है. 24 घंटे चलने वाले इस हाइवे से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं. सड़क पर इस तरह खतरनाक रूप से खड़े ट्रक से हादसा होने का खतरा बना हुआ है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031