What's Hot

इन दिनों शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। शादी के सीजन में हर तरफ शहनाइंयों की गूंज सुनने को मिलती है। हांलाकि शादी में जो सबसे ज्यादा डिमांड में रहती है, वह है ब्राइडल यानी की दुल्हन। हर दुल्हन महीनों पहले से शादी की तैयारियां करना शुरू कर देती हैं। क्योंकि शादी के दिन दुल्हन का खास और सबसे खूबसूरत दिखना लाजमी होता है। वहीं हर लड़की अपनी शादी से पहले फैशन और लुक्स को लेकर काफी एक्साइटेड होती है। तो कुछ लड़कियां लुक्स से लेकर लहंगे और मेकअप टिप्स इंटरनेट पर ढूंढती हैं। ऐसे में अगर आपकी भी शादी होने वाली है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि शादी के सीजन में यह ब्राइडल लुक ट्रेंड में हैं। ब्राइडल लुक के लिए सबसे पहले अपने आउटफिट का खास ख्याल रखें। अगर आप ब्राइडल लहंगे में देसी टच देना चाहती हैं, तो आप गोल्डन या रेड कलर का लहंगा चुन सकती हैं। अपनी शादी में स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप अनारकली डीप लहंगा भी ले सकती हैं। क्योंकि अनारकली डीप लहंगे में जरी वर्क आपकी खूबसूरती को निखारने में मदद कर सकती है। वहीं इसके अलावा आप मैजेंटा, नियॉन, पिंक या ब्लश पिंक कलर को चुन सकती हैं। अगर आप अपनी शादी पर ट्रेडिशनल ब्राइडल लहंगा कैरी करने वाली हैं और उसको मॉर्डन लुक देना चाहती हैं। तो लहंगे के साथ आप बेल्ट भी कैरी कर सकती हैं। दुपट्टे को बेल्ट टाइट रखेगी और आपके लुक को स्टाइलिश बनाने का काम करेगी। बता दें कि आप जरी वर्क वाली फैब्रिक बेल्ट या ज्वेलरी बेल्ट कैरी कर सकती हैं। इन दिनों वेलवेट ब्राइडल लहंगा भी काफी ट्रेंड में हैं। जो आपको रॉयल और क्लासी लुक देने का काम करेगा। शादी से पहले होने वाली दुल्हन में चूड़ा को लेकर अलग ही क्रेज होता है। आप चाहे तो लहंगे से अलग कलर का चूड़ा भी कैरी कर सकती हैं। आप गोल्डन चूड़ा, बॉटल ग्रीन चूड़ा सेट और आइवरी व्हाइट चूड़ा आजकल डिमांड में है। इसके अलावा आप फ्लोरल ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं। यह आपके लुक को निखारने में मदद कर सकता है। इन दिनों हल्दी और मेंहदी के लिए फ्लोरल ज्वेलरी भी काफी ज्यादा डिमांड में है। बता दें कि मिनिमल मेकअप आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। इसलिए स्किन टोन के अनुसार मेकअप करें। इसके साथ स्मोकी आईज में आपका लुक निखर कर आ सकता है। इसके साथ ही आउटफिट्स से ट्विन करते हुए लिपस्टिक का कलर भी चुन सकती हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31