राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी मंत्री मो. अकबर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला, डोंगरगांव विधानसभा के विधायक दलेश्वर साहू एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम कोठारी की अनुशंसा पर जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष महेन्द्र यादव ने महेन्द्र साहू को छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के महामंत्री, जिला राजनांदगांव पद पर नियुक्त किया है। महेन्द्र साहू ग्राम संबलपुर, करमतरा के निवासी है जो कि पूर्व में जनपद सभापति डोंगरगांव एवं युवा कांग्रेस में भी काफी सक्रियता को देखते हुये जिला किसान कांग्रेस के महामंत्री पद पर नियुक्ति किया गया। श्री साहू के जिला किसान कांग्रेस के महामंत्री बनने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलीराम साहू, प्रदेश सचिव गुलाब वर्मा, प्रदेश सचिव मोहन अय्यर, जनपद अध्यक्ष टिकेश साहू, प्रदेश किसान उपाध्यक्ष सुरेन्द्र दास वैष्णव, जनपद प्रदेश किसान महामंत्री मदन साहू, जनपद उपाध्यक्ष सुयश नाहटा, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेन्द्र बोरकर, चेतन साहू, डा. नरेन्द्र साहू, संजय मुटकुरे, संजय संचेती, महेन्द्र वैष्णव, टीकम साहू, राजेन्द्र साहू, चुम्मन साहू आदि लोगों ने बधाई दी है।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















