झांसी । उत्तर प्रदेश एसटीएफ और झांसी के मऊरानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सितौरा गांव में शनिवार सुबह कानपुर के चर्चित पिंटू सेंगर हत्या मामले में वांछित इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। मुख्यालय लखनऊ से आयी एसटीएफ और मऊरानीपुर थाना पुलिस की सवा लाख के इनामी बदमाश के साथ मऊरानीपुर थानाक्षेत्र में झांसी -खजुराहो हाईवे पर सितौरा गांव में सुबह सात बजे मुठभेड हुई । पुलिस और बदमाश का आमना सामना होने पर दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक गोली शातिर बदमाश राशिद कालिया उर्फ गौड़ा उर्फ बीरू के सीने में लगी। गोली लगने के बाद बदमाश को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है इस बीच फोरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी है।
Previous Articleबिजली कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















