राजिम. पांडुका थाना क्षेत्र अंतर्गत रजनकटा मोड़ के पास नशे में चूर एक ट्रक चालक ने 3 स्कूली बच्चों को ठोकर मार दी. तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी को इलाज के लिए 108 की मदद से रायपुर रेफर किया गया है. जहां इलाज जारी है. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. तीनों बच्चे रवेली ग्राम पंचायत से है, जो पाण्डुका आदिवासी आश्रम में पढ़ते हैं. जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे मोटरसाइकिल से से पढऩे आ रहे थे. उसी दौरान ट्रक ने ठोकर मार दी. तीनों बच्चे एक ही गांव के और एक ही परिवार के बताया जा रहे हैं. वहीं एक घायल छात्र के पिता गीतेश्वर कश्यप का कहना है कि, हादसे के वक्त ट्रक ड्राइवर नशे में चूर था.
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : स्कूलों बच्चों को ट्रक ने मारी टक्कर…3 घायल…
Previous ArticleBREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : आईडी की चपेट में आये मजदूर, मौत
Related Posts
Add A Comment



















