हमारे देश में चाय-कॉफी लवर्स की संख्या बहुत ज्यादा है. हर कोई इन्हें पीना पसंद करता है. कुछ लोगों की तो सुबह ही चाय-कॉफी से होती है और कुछ तो दिनभर एक-एक कप कर इसे पीते रहते हैं. चाय-कॉफी कितना फायदेमंद और कितना नुकसानदायक है ये तो बड़े लोगों को पता है लेकिन बच्चों को इसकी जानकारी नहीं है. बच्चों को चाय-कॉफी से दूर रखना ही उनकी सेहत के लिए फायदेमंद है. पीडियाट्रिशियन ने भी इसको लेकर अलर्ट किया है. आइए जानते हैं बच्चों को चाय-कॉफी किस उम्र में देना चाहिए और इससे उनकी सेहत पर क्या असर होता है…
बच्चों को कब देना चाहिए चाय-कॉफी
पीडियाट्रिशियन के मुताबिक, 14 साल से कम उम्र के बच्‍चों को चाय और कॉफी गलती से भी नहीं देना चाहिए. यह उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है. इसकी वजह से उनकी ग्रोथ रूक सकती है. अगर आपका बच्चा भी चाय-कॉफी पी रहा है तो तुरंत बंद कर दें. दरअसल, कॉफी में कैफीन पाया जाता है, जो दिमाग को उत्तेजित और दिल की धड़कनों को बढ़ाने का काम करता है. यह गैस्ट्रिक एसिडिटी, हाइपरएसिडिटी और ऐंठन की समस्या भी पैदा कर सकता है. इसकी वजह से बच्चों की नींद में भी खलल पड़ती है. जब उसकी नींद प्रभावित होती है तो उसकी बॉडी की ग्रोथ में भी रुकावट आ सकती है.
बच्चों को क्यों नहीं पीनी चाहिए चाय
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चाय में टैनिन पाया जाता है, जो बच्‍चों की दांत और हड्डियों को कमजोर कर सकता है. कई छोटे बच्चे भी चाय के आदी होते हैं, ऐसे में यह उनके लिए खतरनाक हो सकता है. क्योंकि चाय-कॉफी में मौजूद टैनिन और कैफीन बच्चों की मेंटल और फिजिकल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है.
तो क्या बच्चों के चाय न दें
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर बच्चों के आहार में किसी न किसी रूप में हर्बल चीजें शामिल हैं तो उन्हें हर्बल टी दे सकते हैं. यह उन लोगों के लिए भी बेहतर है जो अपने बच्चे के लिए चाय-कॉफी के विकल्प ढूंढ रहे हैं. आप उन्हें अदरक, पुदीना, लेमनग्रास, इलायची जैसी जड़ी-बूटियों से बना काढ़ा दे सकते हैं. हालांकि, इससे पहले भी एक बार पीडियाट्रिशियन की सलाह जरूर लें. ताकि बच्चों की सेहत से खिलवाड़ न हो सके.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031