रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के प्रभाव से छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन रविवार तीन दिसंबर से प्रदेश में बारिश शुरू होने की संभावना है। विशेषकर बस्तर क्षेत्र में तीन, चार व पांच दिसंबर को बारिश की संभावना है तथा मध्य छत्‍तीसगढ़ में चार, पांच और छह दिसंबर को बारिश के आसार है। इसी प्रकार सरगुजा संभाग में भी पांच व छह दिसंबर को बारिश हो सकती है।
न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते अभी कड़ाके की ठंड शुरू नहीं हुई है। हालांकि शहर के लगे ग्रामीण व आउटर क्षेत्रों में रात व सुबह के वक्त अच्छी ठंड पड़ने लगी है। इन दिनों गर्म कपड़ों के स्टालों में ग्राहकों की भीड़ भी शुरू होने लगी है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही वर्षा के आसार है। इसके चलते अभी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। रविवार से प्रदेश में बारिश शुरू होने के आसार है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031