रेवाड़ी : रेवाड़ी जिले के गांव ढाणी सुंदरोज में घर लौट रहे दो सगे भाइयों पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों भाइयों को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा और गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। उपचार के दौरान सोमवार को 21 वर्षीय बड़े भाई केशव की मौत हो गई, जबकि उसके 18 वर्षीय छोटे भाई राम का उपचार जारी है।

परिजनों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान केशव ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

मृतक के पिता ईश्वर सिंह ने पंकज उर्फ रोंज पर अपने बेटे की हत्या करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो यह नौबत नहीं आती। 

परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने नागरिक अस्पताल के पास सर्कुलर रोड पर जाम लगा दिया। जाम के कारण एंबुलेंस भी फंस गईं। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इस दौरान परिजनों ने एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं दिया। 

परिजनों का कहना था कि पुलिस की ओर से समय पर कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। ईश्वर सिंह ने बताया कि उसके दो बेटे केशव और राम स्क्रैप का काम करते थे। 30 सितंबर को दोनों काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में उन्हें रोककर हमला कर दिया गया। पिता के अनुसार, हमलावरों ने दोनों भाइयों को जान बचाने के लिए भागने के बावजूद पीछा कर लाठी-डंडों से पीटा। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ईश्वर सिंह का आरोप है कि हमलावरों को पंकज उर्फ रोंज ने भेजा था। 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि करीब एक सप्ताह पहले उनके घर पर पथराव भी कराया गया था। डीएसपी हेडक्वार्टर संजीव बल्हारा ने बताया कि मामले में पुलिस ने दो आरोपियों नितिन उर्फ नेता और जाटूसाना निवासी दीपांशु को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।

आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई वस्तु भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले चोरी को लेकर विवाद हुआ था। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031