टीवी के हिट शो सीआईडी में फ्रेडरिक्स की भूमिका निभाकर फेमस होने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का कल रात 4 दिसंबर को निधन हो गया। मल्टिपल ऑर्गन फेल्यिर के कारण 57 साल के दिनेश फडनीस को बचाया न जा सका। उनके निधन से इस वक्त पूरी इंडस्ट्री गमगीन है।वहीं दिनेश फडनीस अपने पीछे अपनी पत्नी और बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। एक्टर के परिवार का इस समय रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी पत्नी जिन्होंने हाल ही में 20 नवंबर को दिनेश फडनीस संग शादी की सालगिरह मनाई थी, एक पल में ही उनकी दुनिया उड़ गई।
अपने पीछे पत्नी-बेटी को छोड़ गए एक्टर
बता दें कि एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले ही दिनेश फडनीस ने नैना फडनीस से शादी कर ली थी। हाल ही में कपल ने 20 नवंबर को अपनी वेडिंग एनिवर्सरी मनाई थी। लेकिन किसने सोचा था कि वेडिंग एनिवर्सरी मनाने के 15 दिन बाद ही दिनेश फडनीस घर-परिवार को यूं रोता और बिलखता छोड़ जाएंगे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031