हेडिंग पढ़कर आप भी सोच रहे होंगे कि यह क्या राज है, जो पत्नी की चुडिय़ों ने खोल दिये। तो हम आपको बताते है कि यह राज क्या है, दरअसल हुआ यूं कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को ही मौत के घाट उतार दिया। घटना बिहार के भागलपुर के हसनगंज इलाके का है नंदकिशोर मंडल नाम के शख्स की हत्या हो गई। परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो उन्होंने नंदकिशोर मंडल के पास ही उसकी पत्नी मीना देवी को रोते बिलखते पाया। फॉरेंसिक टीम जिस वक्त वहां साक्ष्य इक_ा कर रही थी उस वक्त वहां के एसएसपी आशीष भारती ने फॉरेंसिक टीम को पत्नी मीना की हथेली, चूड़ी और कलाई की जांच करने का आदेश दिया। पुलिस का शक सही निकला और मीना की चुडिय़ों में उसके पति नंदकिशोर यादव का खून मिला। पत्नी मीना को गिरफ्तार कर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो वो टूट गई और उसने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।

पूछताछ में मीना ने बताया कि वो अपने पति के व्यवहार से खुश नहीं थी और जटिया उर्फ कृष्णकांत नाम के व्यक्ति से प्रेम करती थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था। एक दिन मीना और उसके प्रेमी ने मिलकर नंदकिशोर मंडल की हत्या की साजिश रची। इसके बाद योजना के तहत हसनगंज के शिवनगर कॉलोनी में किराए का घर लिया और फिर बुधवार की रात वहीं पर नंदकिशोर मंडल की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मीना का प्रेमी जटिया वहां से फरार हो गया। मीना के जुर्म स्वीकार कर लेने के बाद अब पुलिस उसके प्रेमी जटिया को पकडऩे के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं इस मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए एसएसपी ने बबरगंज के थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह को पुरस्कार देने की घोषणा की है। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031