प्यार में धोखा मिलने के शक में बौखलाए प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से बदला लेने की ठानी और उसने जो तरीका अपनाया वह बेहद खौफनाक था। प्रेमी पर धोखे का शक इस कदर छाया हुआ था कि उसने आव देखा ना ताव और प्रेमिका और उसकी दादी को मौत के घाट उतार दिया और वारदात को आत्महत्या की शक्ल देने की भी कोशिश आरोपी द्वारा दी गई। यूपी में महोबा जिले में विगत दिनों दादी-पोती के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतका पोती सुनीता के प्रेमी ने प्यार में धोखे के शक में अपने 3 साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका सहित दादी की हत्या की थी। पुलिस ने 4 हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पनवाड़ी थाना क्षेत्र के नटर्रा गांव में 22 अगस्त को 65 साल की दयारानी ओर 16 साल की किशोरी का शव घर के अंदर संदिग्ध अवस्था मे फांसी के फंदे में लटकते मिले थे।

घटना के बाद घर के दरवाजे अंदर से बंद मिलने ओर बाहरी दीवार पर पैरों के निशान मिलने से पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझ कर रह गई थी। अगले दिन दोनों शवों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने गहनता के साथ जांच शुरू की थी जिसमें मृतका पोती सुनीता के हत्यारोपी देवेन्द्र से प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई थी। मगर देवेंद्र को सुनीता के प्रेम पर शक हुआ था जिसको लेकर वह अपने तीन साथियों हरदयाल, रोहित और प्रिंस के साथ सुनीता के घर पहुंचा था। यह सभी आरोपी सीमावर्ती जनपद हमीरपुर के खड़ाखर थाना मझगवां के रहने वाले हैं। घर में घुसते ही सुनीता की दादी दयारानी ने विरोध किया था तो सभी ने मिलकर दादी की गला दबाकर हत्या कर दी। दादी की मौत से सुनीता को परेशान होते देख सभी ने गला दबाकर उसकी भी हत्या कर दी थी। इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031