रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनने पर उन्हे बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा ने श्री साय को मोदी का छत्तीसगढिय़ा शेर बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढिय़ा आदिवासी मुख्यमंत्री बनाकर छत्तीसगढ़ के लोगों को यह संदेश दिया है कि वे छत्तीसगढिय़ा हितैषी है। उन्होंने विष्णु देव साय की अगुवाई में छत्तीसगढ़ को एक बार फिर से विकास के रास्ते पर आगे ले जाने और मोदी की गारंटी को पूरा करने की बात कही। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने कहा कि यह खुशी और सौभाग्य की बात है कि छत्तीसगढ़ को विष्णु देव साय के रूप में एक बेहद ही सौम्य और प्रतिभावान मुख्यमंत्री मिला है।
अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने दी विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई, कहा- साय मोदी का छत्तीसगढिय़ा शेर….
Previous Articleदिल के लिए ‘खतरनाक’ है बासी चावल… खाते हैं तो हो जाएं सावधान
Related Posts
Add A Comment



















