छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश प्रवक्ता तथा अखिल भारतीय मानव अधिकार समिति के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री( झारखंड राज्य प्रभारी )श्री बिरेंदर सिंह ने विश्व मानव अधिकार दिवस के शुभ अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ मानव संसाधन समिति सम्मानिय एस एन पटेल जी अध्यक्षता में प्रदेश में कार्य कर रही है उन्होंने आगे कहा की संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा की गई तब से तथा संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार आयोग बना एवं कई देशों में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग भी बना है इसी प्रकार भारत में भी राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एवं राज्यों में मानव अधिकार आयोग मानव अधिकार की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है। संविधान में भी इन अधिकारों का जिक्र आता है परंतु मानव मूल्यों के बगैर कोई व्यक्ति मानव नहीं तथा केवल अधिकारों की ही बात करना न्याय संगत नहीं कर्तव्यों का भी पालन करते हुए दूसरों के मानव अधिकारों की रक्षा करना भी हम सब का दायित्व है। मानव मूल्य के विकास और सम्मन के बगैर मानव अधिकार की रक्षा संभव नहीं। श्री सिंह ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति तथा मैंने मानव अधिकार संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संकल्प लिया है और राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा समिति को तथा मुझे प्रमाण पत्र भी मिला है जिसमें प्रत्येक नागरिक के मानव अधिकारों की रक्षा सक्रियता के साथ करने का निर्देश है, तथा दूसरों के मानव अधिकारों की रक्षा का भी पूरा ध्यान हमें रखना है एवं एक अनुकूल वातावरण बनाने हम सब का कर्तव्य बनता है ,जिसमें सभी नागरिकों की बराबर भागीदारी निभाने की अपील श्री बिरेंदर सिंह ने सभी नागरिकों से की है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31