धरमजयगढ़। भाजपा के पूर्व कद्दावर आदिवासी नेता जो कि अब कांग्रेस में चले गए है।उन्हें नसीहत देते हुए प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल ने कहा कि अब नंदकुमार साय को अपना बाल कटा लेना चाहिए।पटेल ने कहा कि एक बड़ी मंच में नंदकुमार साय ने कहा था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के बाद ही बाल कटवाऊंगा।उनकी यह बात अब पूरी हो चुकी है।भले ही स्वयं नंदकुमार साय अब भाजपा में नही है।लेकिन उनका प्रण पूरा हो गया है।क्यों न यह प्रण उनके कांग्रेस में जाने के बाद पूरा हुआ हो। पटेल ने कहा कि किसी कद्दावर आदिवासी नेता की इतनी दुर्गति पहली बार देखी है।भाजपा में रहकर दो चार लोगों को पार्टी में टिकट दिलाने की हैसियत रखने वाले नंदकुमार साय को चुनाव टिकट के लिए कांग्रेस में मिमीयाते हुए हर किसी ने देखा है।भले वे पार्टी बदलकर कांग्रेस में चले गए हों लेकिन कांग्रेस में उनकी दुर्गति देखकर आज भी भाजपा के लोग तरस खाते हैं।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.













