What's Hot

महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी के बेटे ने ठाणे के एक होटल के पास जिस 26 वर्षीय प्रेमिका प्रिया सिंह को कार से कुचलकर मौत के घाट उतारने की कोशिश की थी, उसने अपनी आपबीती सुनाई है.
इसके साथ ही उसने सोशल मीडिया के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है. सोशल मीडिया पर उसने लिखा, “मेरे प्रेमी ने मुझे कार से कुचल दिया और मरने के लिए छोड़ दिया.” कार से कुचलकर मौत के घाट उतारने की घटना की तस्वीरें खुद पीड़ित लड़की ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है.
ब्यूटीशियन है लड़की, आरोपी के पिता हैं बड़े अधिकारी
पीड़ित लड़की का पूरा नाम प्रिया उमेंद्र सिंह है. वह ब्यूटीशियन है. प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, “मुझे न्याय चाहिए… दोषी अश्वजीत अनिल कुमार गायकवाड़, महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गायकवाड़ का बेटा है.” लड़की की ऐसी गुहार के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है.
इस पोस्ट में प्रिया ने अश्वजीत के दोस्तों, रोमिल पाटिल, प्रसाद पाटिल और सागर शेल्के के अलावा अपने प्रेमी के ड्राइवर-सह-अंगरक्षक, शिवा का भी नाम लिया है. इस घटना पर महाराष्ट्र में सियासत भी शुरू हो गई है.”

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930