मौसम में बदलाव होते ही सर्दी जुकाम जैसी कई बीमारियां फैलने लगती है। बीते दिनों बारिश की वजह से मलेरिया डेंगू के ज्यादा मामले सामने आए थे जिसने लोगों को काफी प्रभावित किया था। वहीं एक बार फिर अब डायरिया ने अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है। जिसकी वजह से मरीजों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। वहीं अब तक 4 दिन में डायरिया के करीब 103 मरीज मिले हैं। जिसससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बता दें कि रायपुर के भिलाई में डायरिया ने अब अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। बीते 4 दिनों में 103 डायरिया के मरीज मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं कल 17 मरीजों में 13 को दस्त की शिकायत थी। वहीं दो अन्य मरीज उल्टी दस्त से पीडि़त थे। बढ़ते डायरिया को देखते हुए सीएमएचओ ने भी दौरा कर जानकारी ली। इसके साथ ही बीते दिनों डायरिया से महिला की मौत का कारण जानने के लिए जांच कमेटी बनाई गई है। जिसके लिए मितानिनों का डोर टू डोर सर्वे जारी है। साथ ही क्लोरीन की दवा बांटी जा रही है।
डायरिया का प्रकोप बढ़ा, राज्य के इस जिले में बीते 4 दिन में मिले 103 मरीज
Previous Articleसुहागरात के दूसरे दिन ही दुल्हन फरार, दूल्हे ने पकड़ लिया माथा
Related Posts
Add A Comment



















