What's Hot

बैकुंठपुर। जीजा-साले ने एक साथ मिलकर खाना खाया और फिर हल्का सा विवाद हुआ, तैश में आकर अपने जीजा पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। वार सीधा गर्दन पर लगा, कुल्हाड़ी गर्दन में घुस गई। एक किमी पैदल चल कर सरपंच के पास पहुंचा, जिससे उसकी जान बच पाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना में हालत देख उसे बैकुंठपुर जिला अस्पताल लाया गया, यहां से घायल को रात को ही रायपुर भेज दिया गया। बीती रात जीजा और साला ने एक साथ मिलकर खाना खाया और फिर हल्का विवाद हुआ, तैश में आकर मनोज सिंह ने जीजा फूलसिंह पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, वार सीधा गर्दन पर लगा, कुल्हाड़ी गर्दन में घुस गई। जीजा फूलसिंह अपनी जान बचा कर भागा और सीधा सरपंच के घर पहुंचा। ग्राम पंचायत मुरमा के सरपंच उदय सिंह ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना लेकर पहुंचे, वहां से उसे बैकुंठपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया। गंभीर रूप से घायल फूलसिंह का प्राथमिक उपचार किया गया। सरपंच उदय सिंह ने मामले की सूचना पुलिस को दी, वहीं बैकुंठपुर जिला अस्पताल से अब घायल को रायपुर भेज दिया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031