रायपुर । छत्‍तीसगढ़ में कडा़के की ठंड लगातार जारी है। रायपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम है, वहीं दुर्ग व राजनांदगांव में तो न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा। रायपुर की तुलना में दुर्ग व राजनांदगांव में तो ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना है, इसके चलते ठिठुरन भी थोड़ी कम होगी। हालांकि 25 दिसंबर के बाद फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा और ठंड बढ़ने लगेगी। गुरुवार को प्रदेश भर में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा, एडब्ल्यूएस नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 06.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ठंड ज्यादा पड़ेगी।गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा और ठिठुरन भी बढ़ी। प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही।

मौसम विज्ञानी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार से नमी की मात्रा बढ़ेगी। साथ ही हवा की दिशा भी बदल रही है,इसके चलते न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों में मौसम शुष्क रहेगा।

रायपुर में न्यूनतम तापमान 12.2,दुर्ग में सामान्य से चार डिग्री कम रहा पारा

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला भी शुरू हो गया है। गुरुवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार दुर्ग में न्यूनतम तापमान 09.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो समान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। राजनांदगांव में भी न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा।

यह रहा न्यूनतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)

रायपुर 12.2

बिलासपुर 11.2

पेंड्रा रोड 09.0

अंबिकापुर 06.9

जगदलपुर 09.5

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031