रायपुर। रायपुर में पूर्व मंत्री रुद्र गुरु के बंगले में आग लगी है। ये पूरा मामला गंज थाना इलाके का है, जहां आग कंप्यूटर रूम में लगी है। आग लगने से अलमारी में रखे दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं। सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। आग बुझाने का काम जारी है। वहीं, आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। बता दें कि घटना के दौरान घर में रूद्रकुमार मौजूद थे।
पूर्व मंत्री के बंगले में लगी आग, अलमारी में रखे दस्तावेज जलकर खाक
Previous Articleइंग्लिश नहीं आई तो टीचर ने बच्ची के उखाड़ डाले बाल…
Related Posts
Add A Comment


















