उत्तर प्रदेश में कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। विजिबिलिटी ना के बराबर होने के कारण कई जगहों पर रोड एक्सीडेंट की घटनाएं सामने आ रही हैं। रायबरेली जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे बने घर की बाउंड्री वाल तोड़ते हुए पलट गया। गनीमत रही कि इस दौरान घर का कोई सदस्य बाहर नहीं था। ट्रक में आलू की बोरियां लदी हुई थीं। इस हादसे में ड्राइवर व क्लीनर को मामूली चोटें आई हैं. घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौराहे की है. इसके अलावा जिले में घने कोहरे के कारण एक ट्रैक्टर और दूसरे वाहन में टक्कर हो गई. इसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्नाव में भी देर रात बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते 8 गाडिय़ां एक एक कर आपस में टकरा गईं. जिसमें तीन बस, एक कंटेनर और कारें शामिल है. यह सभी वाहन लखनऊ से आगरा की तरफ जा रहे थे.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31