
रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज वर्मा का सम्मान किया गया। आपको बता दें कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक राजदीप महाविद्यालय कैलहट, मिर्जापुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान आरबी सिंह के हाथों सम्मान किया गया। कार्यसमिति के बैठक का संचालन राष्ट्रीय महासचिव डॉ यू पी सिंह ने किया। बैठक में 13 प्रदेशों का प्रतिनिधित्व रहा।














