महाराष्ट्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आधी रात को एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते लाशें बिछ गईं. अधिकारियों ने कहा कि रविवार तड़के महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में हाथ के दस्ताने बनाने वाली एक कंपनी में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वालुज एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में आग सुबह करीब 02:15 बजे लगी.

एक अग्निशमन अधिकारी मोहन मुंगसे ने एएनआई से कहा कि हमें सुबह 2:15 बजे आग लगने की सूचना मिली. जब हम घटना स्थल पर पहुंचे, तो पूरी फैक्ट्री में आग लगी हुई थी. स्थानीय लोगों ने हमें बताया कि छह लोग अंदर फंसे हुए थे. हमारे अधिकारी अंदर गए और हमने छह लोगों के शव बरामद किए हैं. उन्होंने कहा कि आग बुझाने का काम फिलहाल जारी है. इससे पहले, स्थानीय लोगों ने दावा किया था कि इमारत के अंदर कम से कम पांच कर्मचारी फंसे हुए थे.

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बाद में आग की घटना में छह लोगों की मौत की पुष्टि की. मजदूरों ने बताया कि जब आग लगी तो कंपनी बंद थी और वे सो रहे थे. एक कर्मचारी ने एएनआई को बताया कि जब आग लगी तो इमारत के अंदर 10-15 कर्मचारी सो रहे थे. कुछ लोग भागने में सफल रहे, लेकिन कम से कम पांच-छह अंदर फंस गए. इस बीच आग बुझाने का काम जारी है और आग लगने के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31