गोवा में एक बार फिर सनबर्न म्यूजिक फेस्टिवल (Sunburn Festival) गलत कारणों से चर्चा में है. आरोप है कि 28 से 31 दिसंबर तक गोवा (Goa) में आयोजित इस म्यूजिक फेस्टिवल में आयोजकों ने भगवान शिव की तस्वीरों (Lord Shiva Image) का ‘गलत’ इस्तेमाल किया. सनबर्न म्यूजिक फेस्टिवल के खिलाफ लगाए गए एक अन्य आरोप में दावा किया गया है कि किसी अज्ञात कारण से दो लड़कियों को म्यूजिक फेस्टिवल (Music Festival) से एम्बुलेंस में ले जाया गया था. आम आदमी पार्टी गोवा के अध्यक्ष अमित पालेकर ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘एक्स’ पर सनबर्न म्यूजिक फेस्टिवल के बारे में पोस्ट करते हुए दावा किया कि इस मशहूर नृत्य और संगीत के उत्सव में भगवान शिव की तस्वीरों का अपमानजनक तरीके से इस्तेमाल किया गया था.

अपनी पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि लोग शराब पी रहे थे और स्क्रीन पर भगवान शिव की तस्वीर के साथ तेज संगीत पर नाच रहे थे. उन्होंने कहा कि आयोजकों के इस कदम से उनके ‘सनातन धर्म’ को ठेस पहुंची है. आप नेता ने सरकार से उचित कार्रवाई करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इसके बारे में पुलिस महानिदेशक को फोन किया गया था और मांग की गई थी कि सनबर्न फेस्टिवल के आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए. जबकि कांग्रेस ने सनबर्न ईडीएम फेस्टिवल के आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

कांग्रेस नेता विजय भिके ने शुक्रवार रात सनबर्न फेस्टिवल के आयोजकों के खिलाफ मापुसा में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है. गोवा में सनबर्न फेस्टिवल में 25 लाख रुपये के महंगे मोबाइल फोन चोरी होने के भी कुछ नजारे देखे गए. हालांकि, गोवा पुलिस ने शनिवार को एक गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया, जो सभी मुंबई के रहने वाले थे. पुलिस उपाधीक्षक (मापुसा) जिवबा दलवी ने कहा कि पुलिस ने कई ब्रांडों के 29 मोबाइल फोन जब्त किए हैं. इनको आरोपियों ने सनबर्न फेस्टिवल के दौरान आए लोगों से चुराए थे.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31