नया साल आने में चंद घंटे बाकी हैं इसके लिए खुद पीएम मोदी ने काफी बड़ा तोहफा दिया है। जानकारी के लिए बता दें सरकार पेट्रोल डीजल की कीमतों में भारी कटौती करने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक 8 रुपये प्रति लीटर तक कीमतों में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पीएम की मंजूरी का इंतजार – सूत्रों के अनुसार, पेट्रोलियम मंत्रालय ने पेट्रोल-डीजल में 8 से 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। इस पर पीएम की मंजूरी बाकी है। बहुत ही जल्द इस पर फैसला हो सकता है।

कच्चे तेल की कीमतों में दिखी गिरावट – दरअसल मंत्रालय ने ये तर्क दिया है कि इंपोर्ट किए कच्चे तेल की खरीद मूल्य में तेजी से गिरावट आई हैं। यहीं कच्चा तेल पेट्रोल और डीजल बनाने के लिए रिफाइनरी में भेजा जाता है।

तेल कंपनियों ने कमाया तगड़ा लाभ – बता दें 6 अप्रैल 2022 से दोनों फ्यूल की पूर्व रिफाइनरी कीमतों में कोई बदलाव नहीं होने से, चालू वित्त वर्ष में कच्चे तेल की कम कीमतों ने तीन सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों, इंडियन ऑयर कॉर्प, भारत पेट्रोलियम कॉर्प और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन को बड़ा लाभ दिया है। इस वित्तीय वर्ष के पहले छह महीने में HPCL, BPCL और IOC ने संयुक्त रूप से 58,198 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31