भारत में नशे का काला कारोबार चलाने वाले माफियाओं के खिलाफ सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। भारत की जांच एजेंसी ‘नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो’ (NCB) को एक बड़ी सफलता मिली है। विदेश में छिपा बैठा बड़ा ड्रग तस्कर वीरेंद्र सिंह बसोया अब भारत पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। NCB की टीम उसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से पकड़कर भारत ले आई है। इस बड़ी कामयाबी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि देश से नशे को पूरी तरह खत्म करने की दिशा में यह एक बहुत बड़ी जीत है।

कहीं भी छुप जाएं, कानून की पहुंच से दूर नहीं’- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर इस सफलता की जानकारी साझा करते हुए कहा कि मोदी सरकार विदेशों में बैठकर भारत में नशे का जाल फैलाने वाले अपराधियों को छोड़ने वाली नहीं है। उन्होंने बताया कि हमारी जांच एजेंसियों ने जांच के हर स्तर पर बारीकी से काम करते हुए एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अपराधी दुनिया के किसी भी कोने में छुप जाएं, वे भारतीय कानून से बच नहीं सकता।

नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए सरकार का 3 साल का प्लान

देश को नशे के इस जाल से बाहर निकालने के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2026 से 2029 तक का एक खास विजन डॉक्यूमेंट और राष्ट्रीय योजना तैयार की है। इस अभियान के तहत NCB के साथ देश के 40 से भी ज्यादा मंत्रालय और विभाग एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि खुफिया जानकारी जुटाने से लेकर पुनर्वास तक हर स्तर पर कड़ा रुख अपनाया जा सके। इसके साथ ही सरकार NDPS एक्ट के तहत आने वाले कड़े कानूनों और इसमें इस्तेमाल होने वाले रसायनों के वर्गीकरण की समीक्षा भी कर रही है, जिससे ड्रग तस्कर कानून की किसी कमी का फायदा न उठा सकें और इस नेटवर्क को ऐसा नुकसान पहुंचे जिससे यह कई सालों तक उबर न पाए।

तुर्की के बाद अब UAE में बड़ी सफलता

विदेश से भारत विरोधी गतिविधियों और ड्रग सिंडिकेट को चलाने वाले माफियाओं को पकड़कर लाना अब भारतीय एजेंसियों के लिए आसान होता जा रहा है। इसी साल अप्रैल महीने में NCB ने ‘ऑपरेशन ग्लोबल-हंट’ के तहत कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े मोहम्मद सलीम डोला को तुर्की से पकड़कर भारत लाया गया था। अब वीरेंद्र सिंह बसोया की UAE से हुई यह सफल वापसी इस बात का पुख्ता सबूत है कि विदेशों में पनाह लेकर बैठे अपराधियों के दिन अब पूरे हो चुके हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31