What's Hot

कोण्डागांव। क्षमतापुर पशु औषधालय में पदस्थ श्रीमती सुकमती बाई को 8 फरवरी 2022 से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण कार्य में उपस्थित होने की अंतिम चेतावनी दी गई है। पशु चिकित्सा सेवायें के उप संचालक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पशु औषाधलय क्षमतापुर में पदस्थ श्रीमती सुकमति बाई लगातार बिना सूचना के अनुपस्थित है। पत्रों के माध्यम से पूर्व सूचना दी गयी है पर उनके द्वारा कोई भी जवाब नहीं दिया गया। उनके लगातार अनुपस्थिति से शासकीय कार्य में आ रहे व्यवधान तथा कार्य के प्रति लापरवाही व अरूचि के कारण इस प्रकार की कृत्य को देखते हुए कार्य में उपस्थित होने के लिए अंतिम चेतावनी दी गई है।
कार्य में अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण के रूप में पत्र प्राप्ति के 15 दिवस के भीतर स्वयं उपस्थित होकर समयावधि में नहीं दिए जाने पर मूलभूत नियम 18 एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) 1965 नियम (7) अंतर्गत कार्यवाही तथा सेवा से पृथक करने की कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031