बलरामपुर जिले में स्कूली छात्र-छात्रा ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। प्रेम संबंधों के चलते दोनों ने एक साथ फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि छात्र दसवीं तो छात्रा आठवीं कक्षा में अध्ययनरत थी। दोनों एक ही गांव व एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। मामला डवरा थाना इलाके का है। आज सुबह गांव वालों ने नाबालिक लड़की-लड़के को गांव के बाहर फांसी पर लटकते देखा। उन्होंने इसकी सूचना गांव के कोटवार को दी। कोटवार से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव फंदे से नीचे उतारा गया तो उनकी शिनाख्त गांव के ही स्कूल में पढऩे वाले छात्र-छात्रा के रूप में हुई। दोनों के शवों का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : 10वीं का छात्र और 8वीं की छात्रा ने की खुदकुशी… एक ही पेड़ पर साथ ही लगाई फांसी….
Previous ArticleBIG BREAKING ट्रक और बस ड्राइवरों की हड़ताल खत्म….
Related Posts
Add A Comment



















