रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मिलने आने वालों से कहा की बुके के जगह केवल एक फूल ही भेंट करें।विष्णु देव साय ने प्रदेश वासियों से अनुरोध किया है कि नववर्ष के अवसर पर या आगे जब भी उनसे भेंट करने आए तो बड़े पुष्प गुच्छ देने के बजाय केवल एक पुष्प देकर मिलें।मुख्यमंत्री ने इसे पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि मिलने के लिए एक फूल ही प्रयाप्त है। मुख्यमंत्री के इस फैसला के बाद छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओ पी चौधरी भी फिजूल खर्ची कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं उन्होंने भी कहा कि मिलने वालों को बुके लेकर आने की आवश्यकता नही है बल्कि एक फूल ही लेकर आएं है।
Related Posts
Add A Comment



















