सोशल मीडिया हैरान करने वाली एक अनोखी दुनिया है। यहां कब, क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल है। कभी कोई शख्स मार्केट में आस्तीन के सांप बेचता हुआ दिखता है, तो कभी कोई मेट्रो के भीतर दाद खाज खुजली की दवा बेचता हुआ दिखता है। ऐसी अजीब हरकत देखते ही लोग वीडियो बना लेते हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी होता है। लेकन इस बार कोई वीडियो नहीं बल्कि एक लेटर वायरल हो रहा है जिसमें शख्स ने छुट्टी के लिए अनोखा कारण बताया है।
पत्र में ऐसा क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये पत्र अपने आप में अनोखा है। एक शिक्षक ने छुट्टी के लिए प्रधानाध्यापक को पत्र लिखा है। उसने विषय में लिखा है कि उसे साली सरहज के साथ नववर्ष मनाने के लिए 1 जनवरी 2024 को अवकाश चाहिए। पत्र के भीतर शख्स ने लिखा है कि, ‘मेरी अभी नई-नई शादी हुई है और ससुराल में कहीं मुझसे स्पष्टिकरण ना मांग लिया जाए, इसका डर है। अत: अनुरोध है कि मझे उपर्युक्त विषय में अंकित दिनांक को आकस्मिक अवकाश प्रदान करने की कृपा करें। ताकि मैं उस दिन अपनी साली सरहज के साथ सुखद अनुभव कर सकूं। इसके लिए मैं आपका सदा आभारी रहूंगा।’ इस पत्र में शख्स के नाम के छिपा लिया गया है।
यहां देखें वह वायरल पत्र


इस वायरल लेटर को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @BiharTeacherCan नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक पत्र को 9 हजार से अधिक लोगों ने पढ़ लिया है। पत्र पढ़ने के बाद एक यूजर ने लिखा- गलत उच्चारण लिखने पर मजाक नहीं उड़ाया जायेगा क्या इनका? (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031