सोशल मीडिया पर कई बार मजेदार वीडियो सामने आते हैं. ऐसे वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़की ने नाचते नाचते ऐसी हरकत कर दी, जिससे सामने वाला शख्स भड़क गया और उसे जोरदार थप्पड़ जड़ लिया. लेकिन बावजूद इसके लड़की पर कोई असर नहीं पड़ा और वह फिर से नाचने लगी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देख लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं. वहीं, कई यूजर्स ने लड़की की जमकर क्लास भी लगाई है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की नाचते नाचते अपना होश खो बैठती है. इसके बाद वह अचानक वहां से गुजर रहे शख्स को रेलवे ट्रैक पर धक्का दे देती है. ये देखकर शख्स भड़क जाता है और उसे जोरदार थप्पड़ जड़ देता है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर seemakanojiya87 के हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं, कई यूजर्स ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. लोग इस पोस्ट पर फनी रिएक्शन दे रहे हैं. वायरल वीडियो पर लोग एक से बढ़कर एक फनी रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- किसको किसको लगता है ये पागल खाने से भाग कर आई है. एक और यूजर ने लिखा- इस पागल औरत को ट्रेन के आगे छोड़ दो. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- मैं सरकार से गुज़ारिश करती हूं कि ऐसे लोगों का अलग देश बनाया जाए और उस देश में इंटरनेट बन कर दिया जाए.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31