आज तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनाव के मतदान कराए जाएंगे। पश्चिम बंगाल की दो, तमिलनाडु की दो, पुदुचेरी की एक विधानसभा सीट के अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट खाली होने के कारण उपचुनाव कराए जा रहे हैं। सात बजने के साथ ही सभी छह सीटों पर मतदान शुरू हो चुके हैं।

1:30 बजे तक कहां कितना मतदान?

  • असम – नगांव लोकसभा सीट – 56.35%
  • पुदुचेरी – थट्टनचावडी विधानसभा सीट – 56.27%
  • तमिलनाडु – मदुरांतकम विधानसभा सीट –  55.19%
  • तमिलनाडु – धारापुरम विधानसभा सीट – 56.09%
  • पश्चिम बंगाल – रेजीनगर विधानसभा सीट – 56.43%
  • पश्चिम बंगाल – नंदीग्राम विधानसभा सीट – 60.32%

सीएम शुभेंदु ने डाला वोट

नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदनायकबार प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने निर्धारित मतदान केंद्र पर वोट डाला और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

11:30 बजे तक कहां कितना मतदान?

  • असम – नगांव लोकसभा सीट – 37.82%
  • पुदुचेरी – थट्टनचावडी विधानसभा सीट – 39.16%
  • तमिलनाडु – मदुरांतकम विधानसभा सीट – 35.55%
  • तमिलनाडु – धारापुरम विधानसभा सीट – 37.28%
  • पश्चिम बंगाल – रेजीनगर विधानसभा सीट – 38.71%
  • पश्चिम बंगाल – नंदीग्राम विधानसभा सीट – 43.95%

11:29 AM, 06-OCT-2026

नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा ने किया जीत का दावा

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि देश की आम जनता को इस बात से कोई मतलब नहीं है कि कौन ‘कॉकरोच’ है और कौन ‘केकड़ा’, बल्कि वह अपने मुद्दों पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कांग्रेस को ‘परजीवी पार्टी’ बताते हुए आरोप लगाया कि कुछ तत्व सामने से बात करने के बजाय पीछे के रास्ते से राजनीति कर रहे हैं। भट्टाचार्य ने नंदीग्राम में बीजेपी की बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा कि पार्टी इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले पांच गुने अंतर से जीत दर्ज करेगी। वहीं, उन्होंने रेजीनगर को अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र बताते हुए कहा कि इस बार वहां भी बीजेपी के पक्ष में नतीजे आएंगे और पार्टी का एक कार्यकर्ता चुनाव जीतेगा।

11:12 AM, 06-OCT-2026

नंदीग्राम उपचुनाव में धांधली का आरोप

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेता मीता चक्रवर्ती ने रेजीनगर और नंदीग्राम से सामने आ रही तस्वीरों को बेहद चिंताजनक बताया है। उन्होंने हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि चुनावी गतिविधियों पर नजर रखने वाले कांग्रेस के ‘वॉर रूम’ तक पहुंच रहे दृश्यों में नंदीग्राम के बूथ संख्या 216 और 232 पर खुले तौर पर कथित धांधली दिखाई दे रही है। चक्रवर्ती के मुताबिक, मतदान के लिए पहुंच रहे मतदाताओं को धमकाया जा रहा है और एक महिला ने तो उसके साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वहां कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान लगातार पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज करा रहे हैं, लेकिन पुलिस का रवैया बेहद लापरवाह है और वह हर आरोप को अस्पष्ट आश्वासन देकर टाल रही है। कांग्रेस नेता ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार सत्ता में आए अभी सिर्फ चार महीने हुए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब सरकार अक्सर कांग्रेस को महज ‘साइनबोर्ड पार्टी’ बताती है, तो फिर कांग्रेस से इतना डर क्यों है?

10:49 AM, 06-OCT-2026

थट्टनचावडी विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 19.2% मतदान

पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मंगलवार सुबह 9 बजे तक 19.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एएसपीएस रवि प्रकाश के अनुसार, पहले दो घंटों में करीब 27,000 मतदाताओं में से 19.2 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और मतदाता उत्साह के साथ वोट डालने पहुंच रहे हैं। क्षेत्र में कुल 31 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

11 उम्मीदवार मैदान में, AINRC-कांग्रेस-DMK के बीच मुकाबला
थट्टनचावडी सीट पर कुल 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें पांच निर्दलीय प्रत्याशी हैं। मुख्य मुकाबला AINRC के अशोक आनंद, कांग्रेस के ई. विनायगम और DMK के के. सेथु सेल्वम के बीच माना जा रहा है। यह उपचुनाव मुख्यमंत्री एन. रंगासामी द्वारा थट्टनचावडी सीट खाली करने के बाद कराया जा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में दो सीटों से जीतने के बाद रंगासामी ने थट्टनचावडी के बजाय मंगलम सीट बरकरार रखने का फैसला किया था। थट्टनचावडी को लंबे समय से रंगासामी का गढ़ माना जाता है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031