जीएसटी ने रोमांचक मुकाबले में डीएमई को दी करारी शिकस्त

नवा रायपुर। विभागाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ एवं शासकीय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में नवा रायपुर में नवा रायपुर प्रीमियर लीग का आयोजन ग्राम राखी स्थित खेल मैदान में किया जा रहा है। इस आयोजन में नवा रायपुर स्थित विभिन्न विभागाध्यक्ष कार्यालय एवम् मंत्रालय से 60 टीमें शामिल होकर हर मुकाबला को रोमांचक बना दिया है। नवा रायपुर प्रीमियर लीग के संयोजक कमल वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है, साथ ही शासकीय कार्यों के बोझ से समय निकालकर मानसिक, शारीरिक क्षमताओं में वृद्धि करना है। एन पी एल क्रिकेट प्रतियोगिता नया रायपुर मे आज चार मैच खेले गए, जिसमे पहला मैच आरटीआई विभाग और एस आर एल एम बिहान के बीच खेला गया जिसमे आर टी आई विभाग की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया और 8 ओवर 58 रन देकर 7 विकेट झटके। इसमें अजय चंद्राकर ने 2 ओवर में 2 विकेट लेकर बहुत अच्छा बॉलिंग का प्रदर्शन किय।विभाग के तरफ से भूपेंद्र ठाकुर ने सबसे सर्वाधिक 19 रन बनाये और अपने टीम को जीत दिलाई। आज का दूसरा मैच संचनालय उद्यानिकी विभाग और संचालनालय आयुष के बीच खेला गया। उद्यानिकी विभाग के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली जीत दर्ज करते हुए इस टूर्नामेंट के खिताब के लिए प्रबल दावेदार है। आयुष ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। उद्यानिकी विभाग की टीम ने 8 ओवर मे 2 विकेट 78 रन बनाये। जिसमे नीलांबर ने सर्वाधिक 30 रन का योगदान दिया। इसके जवाब में आयुष की टीम ने 7 विकेट खो कर 58 रन ही बना सकी और मैच हार गए। आज का तीसरा मैच संचनालय पेंशन एवं भविष्य निधि और सी जी गृह निर्माण मंडल के बीच हुआ जिसमे गृह निर्माण मंडल पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में पेंशन की टीम मात्र 40 रन पर ढेर हो गई। इस मैच में गृह निर्माण मंडल की तरफ से अभिषेक यादव ने बहुत अच्छा पारी खेलते हुए सबसे ज्यादा 64 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। आज का चौथा मैच जी एस टी और डी एम ई के बीच खेला गया जिसमें डी एम ई पहले बल्लेबाजी करते हुए 61 रन का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में जी एस टी ने लक्ष्य को 6.2 ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच में राधे जी ने सबसे अच्छा रन बनाते हुए 18 रन की पारी खेली। आज के मैच में खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने बीपी शर्मा, चंद्रशेखर तिवारी, पंकज पांडे, रोहित तिवारी, रामसागर कौशले, संतोष कुमार वर्मा, जय साहू, लोकेश वर्मा,, श्रीमती जगदीप बजाज, डी डी तिग्गा, टी आर देवांगन,परमानंद गवेल,महेंद्र साहू,गालव चंद्राकर, रमन साहू, सुरेश ढीढी, विष्णु पाटेकर, राघव कुमार, कुलदीप राणा आदि उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031