दुर्ग । साजा विधानसभा क्षेत्र के बिरनपुर निवासी ईश्वर साहू जो कि सबसे गरीब विधायक है, और बिरनपुर की घटना के बाद से चर्चा में आये इस एमएलए के जीवन पर अब कका जिंदा है फेम निर्माता हेमलाल चतुर्वेदी इनके जीवन पर फिल्म फिल्म दंगल द बीरनपुर फाइल्स बनाने जा रहे है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार छत्तीसगढी फिल्म काहे के चिंता है, कका जिन्दा है के हिरो पवन गांधी होंगे। इसके अलावा अन्य कलाकारों का चयन जारी है। बीरनपुर की घटना को दर्शाया जाएगा। ज्ञातव्य हो कि हेमलाल चतुर्वेदी जो की साजा क्षेत्र से आते है और ईश्वर साहू से रूबरू होकर फिल्म शुरवात की अनुमति एवम आशीर्वाद प्राप्त किया। वही फिल्म की शूटिंग जनवरी से प्रारंभ हो जायेगा जिसके टाइटल गाने बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण जी से गवाया जायेगा फिल्म साजा क्षेत्र में और पूरे छत्तीसगढ़ में होगा। साथ ही साजा क्षेत्र के कलाकारों के साथ ऑडिशन के माध्यम से चयन किया जाएगा छत्तीसगढ की यह पहली फिल्म होगी जो किसी घटना पर आधारित होगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031