नारायणपुर । अंतागढ़-नारायणपुर सड़क पर शुक्रवार को बीएसएफ जवानों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 17 जवान घायल हो गए। इनमें से 5 जवान गंभीर रूप से घायल है। घायलों को उपचार के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, ये पूरा मामला नारायणपुर और कांकेर के जिला सीमावर्ती थाना रावघाट और ताडोकी के बीच का है। आज 162 बटालियन बीएसएफ के जवान कांकेर के सरगीपाल फुलपाड कैम्प से डयूटी के बाद अंतागढ़ आ रहे थे। इस दौरान उनकी वाहन अनियंत्रित होकर कुम्हारी गांव के पास पलट गई। हादसे में 17 जवान घायल हुये हैं जिनको नारायणपुर के जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। जवानों की हालत अभी ठीक है, प्राथमिक उपचार जारी है। घटना में पांच जवान गंभीर रूप से घायल हुये हैं उनको बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। सरगीपाल फुलपाड कैम्प में जवान नक्सल मोर्चे पर पदस्थ थे। छुट्टी में सभी जवान बीएसएफ के निजी वाहन से अन्तागढ़ आ रहे थे उसी दौरान स्टेरिंग फेल होने के कारण दुर्घटना घटी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31