कोंडागांव : सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत बनियागांव में एक सीआईएसएफ के जवान की अचानक संदीग्ध रूप से मौत हो गई। मामले पर सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए विवेचना शुरू कर दिया है। मृत जवान के परिजनों के जानकारी देते हुए बताया कि, मृतक जालम सिंह नेताम (35) पिता संपत सिंह नेताम मूल रूप से बनियागांव का रहने वाला था और वर्तमान में दिल्ली मेट्रो में सीआईएसएफ जवान के पद पर पदस्थ था। मृत जवान जालम सिंह 60 दिनों के अवकाश में अपने घर बनियागांव आया हुआ था। आज सुबह अपने नए घर में पानी डाल रहा था, इसी दौरान उन्हें चक्कर आया और बेहोश हो गए। परिजनों ने जालम सिंह को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
संदिग्ध स्थिति में हुई सीआईएसएफ के जवान की मौत, छुट्टी मनाने आया था घर
Previous Article4 वर्षीय मासूम के हार्ट में था ब्लॉकेज, एसीआई के कार्डियोलॉजी विभाग में पेसमेकर लगाकर दी नई जिंदगी
Next Article होमवर्क का टेंशन, तीसरी मंजिल से कूद गया छात्र
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















