हरियाणा के फरीदाबाद में मासूम बेटी ने गेम खेल रही मां से मोबाइल मांगा तो उसने खौफनाक कदम उठा लिया. गुस्से में मोबाइल फेंकने के बाद महिला ने बेटी से कहा कि मैं मर जाती हूं. तू खूब गेम खेलना. इसके बाद वो कमरे में गई और खुदकुशी कर ली.
मामला ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी का है. यहां मूलचंद अपनी पत्नी सुशीला के साथ रहता है. उसकी शादीशुदा बेटी राधा (27 साल) अपनी 8 साल की बेटी के साथ मायके में ही रहती थी. मूलचंद ने बताया कि उसके फोन पर पत्नी ने कॉल की और जल्द से जल्द घर आने के लिए कहा.
दरवाजा तोड़कर पिता कमरे में दाखिल हुआ तो होश उड़ गए
इसके कुछ देर बाद वो घर पहुंचा तो देखा कि राधा ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा है. कई बार दरवाजे खटखटाया. मगर दरवाजा नहीं खुला. इस पर दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुआ तो उसके होश उड़ गए. बेटी ने अपनी चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी थी. उसे नीचे उतारने के साथ ही पुलिस को सूचना दी.
मूलचंद की पत्नी ने बताया कि राधा मोबाइल पर गेम खेल रही थी. उसकी 8 साल की इकलौती बेटी शिवानी ने भी गेम खेलने के लिए मां से फोन मांगा था. बस इसी बात को लेकर वो काफी गुस्से में आ गई और बेटी को मारने-पीटने लगी. इसके बाद मोबाइल फेंककर बेटी से कहा, मैं ही मर जाती हूं. तू खूब गेम खेलना. इसके बाद वो कमरे में चली गई और ये कदम उठा लिया.
महिला अपने पति से अलग मायके में रह रही थी. पति से दहेज का केस चल रहा था. उसके पति कृष्ण ने बताया कि वो फरीदाबाद के मवई गांव का रहने वाला है. दस साल पहले उनकी शादी राधा से हुई थी. बीते दिन उसने कॉल करके घर बुलाया था. कहा था कि वो बीमार है.
इसके बाद उससे मिलने बसेलवा कॉलोनी गया था. हाल-चाल जानने के बाद डॉक्टर से दवाई लाने की बात कहकर घर चला आया था. मगर, अगले दिन आत्महत्या करने की सूचना मिली. इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई नारायणदत्त ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में रखवाया गया है.
मोबाइल पर ये काम कर रही थी महिला…तभी 8 साल की मासूम ने मांगा फोन तो तमतमा गई वो…और उठा लिया ये खौफनाक कदम…
Related Posts
Add A Comment



















