रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का आज सुबह 6 बजे निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। आपको बता दें कि भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे। इसलिए वे अस्पताल में भर्ती थे। आज सोमवार को सुबह 6 बते अंतिम सांस ली। सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व सीएम भूपेश ने कहा कि दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा कि बाबूजी नंदकुमार बघेल का आज सुबह निधन हो गया। अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है। मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा। मुख्यमंत्री साय ने गहरा शोक व्यक्त कियामुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का निधन, मुख्यमंत्री साय ने गहरा शोक व्यक्त किया
Related Posts
Add A Comment



















