रायपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। आम जनता में भी इसका उत्साह दिख रहा है। इधर प्रदेश मंत्रालय संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर इस दिन प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है। संघ ने कहा है कि 22 जनवरी को अयोध्या धाम में सृजित एवं 500 वर्षों से प्रतीक्षित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाति धर्म की बाधाओं को त्यागकर आमजनमानस इस दुर्लभ अवसर का साक्षी बनना चाहता है। इसलिए इस दिन 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश रखा जाए। प्रदेश में भी कर्मचारियों के साथ ही आम जनता में छाए उत्साह को देखकर शीघ्र ही सरकार इस पर निर्णय ले सकती है।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंत्रालय संघ ने मांगा सार्वजनिक अवकाश
Previous Articleकिसानों के हित में भाजपा सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















