नितिन जायसवाल के धुंआधार बैटिंग से लघु वनोपज की एकतरफा जीत

नवा रायपुर :: नवा रायपुर प्रीमियर लीग के संयोजक कमल वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताते कि इस वर्ष एनवीएल टूर्नामेंट में विभिन्न विभागाध्यक्ष कार्यालय एवम् मंत्रालय से 60 टीमों ने शामिल होकर हर मुकाबला को रोमांचक बना दिया है। उन्होंने आगे बताया कि एन पी एल क्रिकेट प्रतियोगिता नया रायपुर के आयोजन में आज चार मैच खेले गए, जिसमे पहला मैच संचालनालय पशुपालन विभाग और नियंत्रक विधिक माप नापतौल इंद्रावती भवन के बीच मैच खेला गया, जिसमे पशुपालन की टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 7.5 ओवर में मात्र 41 रन बनाकर आल आउट हो गई । इस मैच में नापतौल विभाग बहुत ही अच्छी गेंद बाजी करते हुए टीम को कम स्कोर पर रोक दिया। इस टीम की ओर से अनिल साव ने बहुत अच्छी गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 4 रन देकर 3 विकट झटके। इस मैच में पशुपालन की ओर से जितेंद्र देशमुख ने सबसे ज्यादा 14 रन का योगदान दिया और अपनी टीम को 42 रन का लक्ष्य देने में अहम भूमिका निभाई। 42 रन के लक्ष्य को बल्लेबाजी करते हुए मात्र 5 ओवर में पूरा कर लिया। नापतौल टीम की ओर से आशीष ने शानदार बैटिंग करते हुए 21 रन का योगदान दिया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। आज का दूसरा मैच संचालनालय आदिम जाति कल्याण विभाग और एन आई सी मंत्रालय महानदी भवन के बीच बहुत ही रोमांचक मैच खेला गया। जिसमे आदिम जाति की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया । इसमें आदिम जाति की टीम अच्छी गेंदबाजी करते हुए लगातार अंतराल में विकट लेते रही और एनआईसी की टीम को मात्र 59 रन पर रोक दिया। एनआईसी के अभिषेक द्वारा सबसे ज्यादा 21 रन का योगदान दिया।59 रन के जवाब में आदिम जाति को इस मैच को जीतने में बहुत पसीना बहाना पड़ा और लक्ष्य प्राप्त करने में 7.2 ओवर लगा दिए। इस मैच में आदिम जाति की ओर से सत्यम मिश्रा ने 19 रन का योगदान दिया और अपनी टीम को एक रोमांचक जीत दिलाई। आज का तीसरा मैच अरपा फाइटर मंत्रालय सुरक्षा और आबकारी विभाग नवा रायपुर के बीच हुआ, जो कि बहुत ही रोमांचक मैच था। आबकारी विभाग की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया और निर्धारित 8 ओवर में अरपा फाइटर को मात्र 42 रन पर ही रोक दिया। जिसमे दसरथ ने सबसे ज्यादा रन बनाते हुए 11 रन की पारी खेली और आबकारी विभाग की ओर से संतोष यादव ने बहुत अच्छी बॉलिंग करते हुए 2 ओवर में मात्र 4 रन देकर 5 विकेट झटके। 43 रन के लक्ष्य को पार करने उतरी आबकारी की टीम 8 ओवर मात्र 38 रन ही बना सकी। जिसमे सबसे ज्यादा योगदान मनीष का रहा 11 रन का लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाई। आज का चौथा मैच पीएचई और लघु वनोपज नवा रायपुर के बीच खेला गया जिसमें पीएचई ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया और निर्धारित 8 ओवर में मात्र 53 रन ही बना सकी । जिसमे पीएचई से आर्यन दीवान ने सबसे ज्यादा 21 रन का योगदान दिया।लघु वनोपज से नितिन ने अच्छी गेंदबाजी की और 2 ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट लिया।इस लक्ष्य को चेस करने उतरी लघु वनोपज की टीम ने इस स्कोर को मात्र 4 ओवर में हासिल कर लिया। इस टीम की ओर से नितिन जायसवाल ने धुंआधार बैटिंग करते हुए 34 रन का अविजित योगदान दिया। आज के मैच में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने श्री रामसागर कौशले, श्री संतोष कुमार वर्मा, श्री जय साहू, श्रीमती जगदीप बजाज,श्री सुरेश ढीढी, श्री महेंद्र साहू, श्री गालव चंद्राकार, श्री रमन साहू,, श्री विष्णु पाटेकर, श्री राघव कुमार आदि उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031