सुकमा । सुकमा पुलिस ने नक्सलियों के द्वारा डंप किये गए सामान को बरामद करने में सफलता हासिल की है, बताया जा रहा है कि नक्सलियों की उपस्थिति पर जिला सुकमा के थाना भेज्जी के तहत डीआरजी, एवं बस्तर फाइटर्स टीम के द्वारा विशेष नक्सल अभियान संचालित किया गया था। सर्चिंग के दौरान दंतेशपुरम एवं कोराजगुड़ा के बीच की पहाड़ी में पुलिस की गतिविधि देख नक्सली आस-पास के घने जंगलों में भाग खड़े हुए, मौके पर आस-पास के इलाकों की सर्चिग करने पर बैरल ग्रनेड लांचर (बीजीएल) 02 नग, 12 बोल्ट गन 01 नग, भरमार 01 नग, बीजीएल सेल 16 नग, बीजीएल कॉड्रिज 24 नग, बीजीएल पिट्टू बैग 03 नग, 1 मैगजीन पाउच, 1 बण्डल लाल कपड़ा व अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद किया गया। अभियान के बाद डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स टीम सुरक्षित कैम्प वापस लौट आई।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















