नई दिल्ली. सुपरस्टार रजनीकांत के अभिनय का जादू एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर छाने के लिए तैयार है. निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में तैयार हुई बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस झलक में थलाइवा का वही पुराना और धमाकेदार अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसका उनके चाहने वालों को हमेशा इंतजार रहता है.
सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर की सीक्वल जेलर 2 के साथ पर्दे पर वापसी को तैयार हैं. बीते सोमवार रात को फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ और देखते ही देखते ये सोशल मीडिया पर छा गया. रजनीकांत एक बार फिर ‘जेलर 2’ में धांसू एक्शन करते दिखने वाले हैं. लेकिन इस अपकमिंग फिल्म में एक बॉलीवुड सुपरस्टार की झलक को लेकर भी अटकलें तेज है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है कि आखिर ये कैमियो किसका है.
‘जेलर 2’ में होगा ऋतिक रोशन का कैमियो?
जेलर 2 में इस सुपरस्टार का महज 3 सेकेंड का अपीयरेंस है और 3 सेकेंड के लुक से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है. एक्स पर चर्चाएं हैं कि ये कैमियो ऋतिक रोशन का हो सकता है. लोगों और जेलर के फैंस के बीच इस कैमियो को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है. सोशल मीडिया य़ूजर्स ने सुपरस्टार के बैक लुक को देखते हुए अंदाजा लगाया है कि ये ऋतिक रोशन हैं.
अब ये ऋतिक रोशन का कैमियो है या नहीं, इसका पता तो वक्त के साथ ही लगेगा लेकिन ट्रेलर ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. रजनीकांत की जेलर 2 के ट्रेलर को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म पहले से भी फाड़ू होगी.
ट्रेलर देख ‘जेलर 2’ को लेकर बढ़ा सस्पेंस
फिल्म में मुथुवेल पांडियन के रूप में रजनीकांत की धांसू वापसी हुई है. पर्दे पर उनकी दमदार मौजूदगी और एक से बढ़कर एक सीटीमार डायलॉग डिलीवरी ने दर्शकों के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. ट्रेलर सामने आने के बाद से ही ‘एक्स’ पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई है. फैंस लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं और अभिनेता के बेजोड़ स्वैग को इस आने वाली फिल्म का सबसे बड़ा यूएसपी बता रहे हैं.



















