वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अस्त और उदय होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। गौरतलब है कि ग्रहों के सेनापति मंगल देव 14 जनवरी 2024 को उदय होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

मेष राशि

मंगल ग्रह का उदय होना मेष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। मंगल ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर उदय होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आजीविका के संसाधनों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं जो लोग खेल, पुलिस, गुप्त एजेंसी, सेना और मेडिकल के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको साल 2024 अच्छा साबित हो सकता है। वहीं कारोबारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। वहीं मेष राशि के स्वामी खुद मंगल देव हैं, इसलिए मंगल ग्रह का उदित होना आपको लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

धनु राशि

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का उदय होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको अपना रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर राशि

मंगल ग्रह का उदित होना मकर राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आप लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं इस अवधि में आप अपनी कड़ी मेहनत से सभी कार्य पूरे करने में सक्षम रहेंगे। साथ ही करियर में नए अवसर आपको मिलेंगे। वहीं आपकी राशि से मंगल ग्रह चतुर्थ और इनकम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस अवधि में आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं जमीन- जायदाद के लेन- देन से लाभ होगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930