नवा रायपुर। 16 जनवरी का दिन कर्मचारियों का दिन रहा। कर्मचारियों की लंबित मांगों पर सरकार अब पटरी पर आती दिख रही है। मंत्रालय में आज मंत्रालयीन कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से मिला। भेंट का विषय था लंबित एरियर और महंगाई भत्ता की मांग। इन दोनों मांगों को लेकर संघ ने वित्त मंत्री के समक्ष विस्तार से बातें रखी। संघ ने कहा कि विगत वर्षों से पिछली सरकार ने कर्मचारियों को छला और कर्मचारियों को अपने हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ा। अब कर्मचारी हितैषी सरकार से उम्मीदें हैं। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कमिटमेंट को पिछली सरकार ने पूरा नहीं किया, सातवें वेतनमान के अंतिम छठवीं किश्त के भुगतान और जुलाई 2023 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते को 22 जनवरी रामलला प्राणप्रतिष्ठा के सुअवसर के पूर्व जारी करवाने का अनुरोध संघ ने मंत्री से किया। इस पर वित्त मंत्री ने तत्काल सचिव वित्त को निर्देशित किया कि एरियर की मांग को पूरा करने फाइल मेरे समक्ष लाएं। महंगाई भत्ते पर शीघ्र ही मुख्यमंत्रीजी से चर्चा करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों को त्वरित कार्यवाही के लिए खुशी खुशी धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि उक्त मांग को पूरा करने में सरकार को लगभग 150 करोड़ का वित्तीय भार आयेगा जिससे पूरे प्रदेश के कर्मचारी लाभान्वित होंगे। मंत्री की मंत्रालय कर्मचारी संघ के सामने त्वरित घोषणा से अब कर्मचारियों के अच्छे दिन आने की उम्मीदें बढऩे लगी हैं। बहरहाल 26 जनवरी तक कर्मचारियों को महंगाई भत्ता मिलने का मार्ग भी प्रशस्त होता दिख रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31