बालोद। गुंडरदेही थाना क्षेत्र में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। युवती दुकान में काम करती है और काम करने के बाद रात को वापस अपने घर जा रही थी। इसी दौरान तीन युवकों ने नशे की हालत में उसके साथ गैंगरेप किया। दुकान में काम करने के बाद युवती अपने दोस्त के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान कुछ लड़के उनके पीछे लग गए थे। सुनसान इलाके में नशे में धुत तीन युवकों ने युवती का अपहरण किया, पहले उसके साथ मारपीट की फिर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों युवकों ने युवती को अर्धनग्न अवस्था में ही छोड़ दिया। परेशान युवती रेलवे ट्रैक की ओर जा रही थी इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे देखा और उससे बात की और उसकी सहेली को बुलाकर पीडि़त लड़की को घर भेजा, जिसके बाद युवती गुंडरदेही थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। युवती की शिकायत पर थाने में धारा 294,506, 323,376(2) एन, 376 (डी), 363 के तहत केस दर्ज दिया गया है.संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31