आरंग। आरंग थाना क्षेत्र के परसदा (सेमरिया) में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जहां पटवारी डिगेश्वर साहू के ऊपर महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदा (सेमरिया) निवासी पीडि़त महिला ने पटवारी डिगेश्वर साहू के खिलाफ छेड़छाड़ एवं जान से मारने की धमकी के संबंध में एफआईआर दर्ज करवाई है। पीडि़ता ने बताया कि बीते 11 जनवरी को 2024 दिन गुरुवार को तकरीबन 12:00 बजे जब वह घर पर अकेली थी तो पटवारी डिगेश्वर साहू वहां पहुंचा और मेरे पति महेश दास के बारे में पूछा तो मैंने बताया कि वह अभी घर पर नहीं है तो डिगेश्वर साहू मुझे अकेली पाकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। और घटना के बारे में किसी को बताने पर पति की नौकरी खा जाऊंगा और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31